फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विरोधी नीतियों की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा अति पिछड़ा दलित जोड़ो अभियान के तहत रविवार को असनांव बाजार में चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को कोसा गया। मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्य राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर तबका परेशान है। व्यापारी, मजदूर, किसान, युवा और जवान सभी त्रस्त हैं। डॉ. आरके पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव हृदय नारायण प्रजापति ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल और संचालन सलाउदद्ीन अंसारी ने की। इस मौके पर घनश्याम पासी, जय प्रकाश मौर्य, इजहार अंसारी, दुखरन यादव, रविशंकर, प्रभु यादव, राम शिरोमणि बिंद , सुषमा मौर्य, गोविंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें