नई बाजार। दशमी मैदान से सोमवार को विजयादशमी मेले के बाद रात में निकले आकर्षक लाग विमान देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंगलवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सोनकर ने उत्कृष्ट लाग विमान निकालने वाली समितियों को पुरस्कृत किया। इसमें मिर्जापुर की महाकाल मंडली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। श्रीराम लीला समिति की ओर से आयोजित मेले में रावण वध की लीला हुई थी। इसके बाद रावण दहन हुआ हौर चारो भाइयों का मिलन हुआ। रात 11 बजे के बाद लाग विमान निकले। इसमें भगवान विष्णु, माता पार्वती व मां काली के रूप में कलाकारों से सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि इलाहाबाद के राधा-कृष्ण की जोड़ी को द्वितीय और मिर्जापुर के मां काली का रूप धारण करे वाले कलाकारों को पुरस्कार में साइकिल दी गई। इस दौरान दिलीप गुप्ता, कामता चौरसिया, विनय उमर, नीति जायसवाल, नीतिन सेठ, नरसिंह यादव, दिलीप जायसवाल, अवनीश बरनवाल, विजय चौरसिया, लालता सोनकर, हीरा श्रीवास्तव, तुलसी दास, शिव कुमार सोनकर आदि रहे।