फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांव के विकास से आगे बढ़ेगा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। बाजार से सटे कटका दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की रात कटका महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश को आगे बढ़ाने में गांव का अहम रोल बताया गया। कहा कि जब तक गांव आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक देश विकसित नहीं हो सकेगा। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि दीनदयाल शोध संस्थान के राजेंद्र जी ने मां दुर्गा की पूूजा अर्चना और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोहनिया विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को कुछ अलग करने की प्रेरणा मिलती है। बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली बनाने के साथ ही शिव तांडव नृत्य और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर प्रस्तुति दी। प्रथम तीन स्थान पाने वाली बालिकाएं पुरस्कृत की गई। इसके बाद मेहनत और संघर्ष से गांव और गांव के लोगों को आगे बढ़ाने वाले ग्रामीणों को भी सम्मानित किया गया। संचालन ऋषी शर्मा और हेमंत कुमार सिंह ने किया। राजगुरू मठ शिवाला घाट के महंत डंडी स्वामी शिवानंद सरस्वती भी पहुंचे। अध्यक्षता अभय सिंह ने किया। मौके पर सतीश चंद्र शर्मा, डॉ. श्याम मुरारी, विशाल ,विमल शर्मा, सतीश शर्मा, नागेश्वर सिंह, संजय ,धर्मेंद्र सिंह, उमेश नारायण, मन्नालाल यादव, जितनारायन सिंह, राजन सिंह, राहुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें