फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के समीप औराई विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा में शुक्रवार को मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले मासिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अगस्त में पैदा हुए छात्र छात्राओं का जन्म दिन मनाया गया। अगस्त के अंतिम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागी सभी बच्चों में आठवीं के सुभाष यादव, कक्षा सात के वीरेंद्र कुमार और कक्षा छह के विक्रम प्रताप ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। बच्चों को उपहार दिया गया। सामूहिक रूप से बच्चों ने अध्यापकों के साथ केक काटकर अगस्त माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाया। सामूहिक रूप से एक दूसरे को केक खिलाया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें