फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी रचाने गया दूल्हा मंडप से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। इलाके के सिंहपुर गांव में शुक्रवार को दूसरी शादी करने आया दूल्हा पुलिस के आने की भनक मिलने पर मंडप से फरार हो गया। इसको लेकर बारात में खलबली मच गई। पहली पत्नी की शिकायत पर यूपी-100 पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक दूल्हा भाग चुका था।
विज्ञापन

कपूरीपुर गांव निवासी मुन्नालाल गौतम की पहली शादी जय देवी निवासी ग्राम भरथीपुर, थाना रामपुर जौनपुर के साथ 19 जून 2015 को हुई थी। शादी के तीन वर्ष के बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुई। इस दौरान दहेज आदि को लेकर दोनों में विवाद चलने लगा। गत एक वर्ष से पति मुन्नालाल ने जय देवी को मायके पहुंचा दिया था। इसके बाद मुन्नालाल दूसरी शादी रचाने की जुगत में लगा रहा। शुक्रवार को सिंहपुर गांव में वह दूसरी शादी करने के लिए पहुंचा। मुन्नालाल की दूसरी शादी की भनक पहली पत्नी और उसके परिवार वालों को लग गई। यह सुनकर परिवार वालों ने यूपी-100 पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस सिंहपुर गांव पहुंची, लेकिन उसके पहले पुलिस आने की भनक लगते ही दूल्हा मंडप से खिसक गया। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही। पुलिस ने मौके से बारातियों की बोलेरो, चालक संग मुन्नालाल के परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें