गोपीगंज। कोतवाली में रविवार को बालीबाल और बैटमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालीबाल प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। कोतवाली गोपीगंज पुलिस, सेंट थॉमस गोपीगंज और आजाद क्लब गोपीगंज के बीच मैच खेला गया। फाइनल मैच सेंट थॉमस स्कूल और कोतवाली पुलिस के बीच तीन सेटों में खेला गया। पुलिस नेे फाइनल मैच जीत लिया। बैटमिंटन प्रतियोगिता में एके कोचिंग सेंटर गोपीगंज, एमडी रजा गोपीगंज, सेंट थॉमस गोपीगंज, कोतवाली गोपीगंज के बीच मैच खेला गया। जिसमें एके कोचिंग सेंटर विजेता और सेंट थॉमस उप विजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी कम करने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। जिससे पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य बनता है। जिस प्रकार बच्चे अपने माता-पिता से समस्याएं बताते हैं, उसी प्रकार कोई भी समस्या आने पर नागरिक अपनी समस्या बिना किसी डर के पुलिस को बताएं। इस मौके पर कोतवाल सुनील दत्त दुबे, सेंट थॉमस स्कूल के प्रबंधक सैम अब्राहम श्रीकांत जायसवाल, दिनेश कुमार, दीपक मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, जीएस दुबे, त्रिभुवन, राघव, अश्वनी आदि मौजूद थे।