फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें

विज्ञापन
रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पखवारा में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ब्लॅड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें। शिविर में 21 लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि सात महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. डीबी प्रसाद और समाजसेवी जेपी मिश्र ने किया। साथ ही रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शिविर के शुभारंभ के दौरान सीएमएस डॉ. डीबी प्रसाद और समाजसेवी जेपी मिश्र ने रक्तदाताओं से बातचीत की। फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में शामिल रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। आपकी एक छोटी पहल से किसी की जान बचाई जा सकती है। जेपी मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में समाज के प्रति कुछ करने की इच्छा जागृत होती है। गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को ऐसे अभियान के माध्यम से रक्त मिल जाता है। कई रक्तदाताओं ने अमर उजाला की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजन की जानकारी होने पर वह खुद रक्तदान करने के लिए अस्पताल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें