फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सीमा विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सीमा विस्तार के लिए नगर विकास मंत्री से मिले
विज्ञापन

भदोही।
जिला महिला भाजपा संयोजक, संगीता खन्ना ने नगर विकास मंत्री, सुरेश खन्ना से मिलकर भदोही नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने गत दिनों खीरी जनपद में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री से भेंट की और इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि भदोही नगर पालिका क्षेत्र से सटे जमुनीपुर कालोनी, राजपुरा प्रथम और द्वितीय आदि पूरी तरह कालोनियां है जिसमें शहरी क्षेत्र के लोग बसते हैं लेकिन सुविधाएं ग्रामीण स्तर की मिल पा रही है। शहरी क्षेत्र में नहीं गिने जाने से यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वर्षों बाद भी ये कालोनियां विकास से कोसों दूर हैं। उन्होंने मंत्री जी से कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही है। इसलिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व नए क्षेत्रों का भी सीमांकन कर लिया जाए ताकि भदोही शहरी क्षेत्र में शामिल हो सकें। उनके साथ रोहित गुप्ता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें