फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद को लेकर जांच अधिकारी ने खींचे पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। अभोली विकास खंड के सेमरा हरिचंदनपुर गांव की जांच अधर में लटक गई है। जांच अधिकारी नामित बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दूसरे अधिकारी को जांच के लिए नामित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में पक्ष-विपक्ष जांच के दौरान विवाद करते हैं साथ ही मामला काफी जटिल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी विशाख जी ने बीएसए को जांच अधिकारी नामित किया था। बीएसए ने बताया कि सात जुलाई को वह खुद गांव में जांच करने के लिए गए लेकिन वाद विवाद के चलते जांच नहीं हो सकी। 26 जुलाई को दोबारा अपने प्रतिनिधि को जांच के लिए भेजा लेकिन वह भी विवाद के चलते वापस लौट आए। डीएम को सौंपे पत्र में बीएसए ने कहा कि गांव में जांच काफी जटिल है। किसी तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारी को जांच के लिए नामित किया जाए ताकि जांच बेहतर ढंग से हो सके। जांच के दौरान पुलिस की सुरक्षा लेने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें