फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवकुश जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर महंत नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में 25 जून से शुरू हो रहे लवकुश जन्मोत्सव नवमी मेले की आधी-अधूरी तैयारियों को लेकर वाल्मीकि आश्रम के महंत नाखुश हो गए हैं। कहा कि मेले को लेकर न तो कोई साफ-सफाई हो सकी है न तो पेयजल आदि की व्यवस्था हुई। इससे रविवार से शुरू हो रहे मेले में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पंडित हरिप्रसाद मिश्रा शास्त्री का कहना है कि आश्रम में श्री राम कथा, श्री शतचंडी महायज्ञ, भजन आदि कार्यक्रम शुरू होगा। कहा मेला क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है, पक्की सीढ़ी के पास का हैंडपंप खराब है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नही है। उड़िया बाबा आश्रम के महंत वयोवृद्ध संत उड़िया बाबा ने कहा कि आश्रम में श्री राम नाम का अखंड संकीर्तन चल रहा है। प्रशासन को इस आश्रम के पास भी व्यवस्था का ध्यान देना चाहिए। सीताधाम आश्रम के महंत दीनबंधु दीनानाथ मौनी बाबा ने कहा कि आश्रम में रविवार से श्री राम कथा शुरू होगी। सड़क की हालत खराब है। मंदिर के आस पास की जमीन आश्रम की है, जिस पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। प्रशासन के संज्ञान में होने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बाबा धवासा नाथ आश्रम के महंत बाबा अमरनाथ दास का कहना है कि गंगा तट पर स्थित आश्रम पर आज तक प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। जिससे सीतामढ़ी स्थित किसी भी आश्रम का विकास नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें