फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमंगला योजना में 1600 बेटियां पाएंगी लाभ

विज्ञापन
विकास भवन में सुमंगला योजना की तैयारी की समीक्षा करते सीडीओ भानु प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अब 1600 और बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने जिले को नया लक्ष्य दिया है। इसको पूर्ण करने के लिए मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदन का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। छह श्रेणियों में लाभ देने वाले विभाग स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा अधूरे सत्यापन को पूर्ण कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 20 अगस्त तक नए लाभार्थियों का आवेदन लिया जाएगा। सीडीओ ने सभी बीडीओ से कहा कि पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण कर 14 अगस्त को आख्या दें। बताते चलें कि 2019 में शुरू हुई योजना में जिले को 16 हजार का लक्ष्य मिला था। इस दौरान जिले भर से करीब 35 हजार आवेदन आए। सत्यापन में 20 हजार से अधिक आवेदन अपात्रता के कारण निरस्त हो गए जबकि तीन हजार से अधिक लंबित है। अब तक छह श्रेणी में नौ हजार 432 बेटियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें