फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में लटका 16 करोड़ का मसौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली के चकगुमानी में करीब 16 करोड़ की लागत से बना राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बिजली विभाग की लापरवाही से हैंडओवर नहीं हो सका। करीब पांच महीने से कनेक्शन न मिलने से मसौदा लटका हुआ है। इससे 2022-23 के सत्र में कक्षा संचालन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

चुकगुमानी गांव में गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए वर्ष 2012-13 में आश्रम पद्धति विद्यालय की आधारशिला रखी गई थी। शासन की ओर से इसके लिए 13.50 करोड़ की स्वीकृति मिली थी, हालांकि प्रोजेक्ट फाइनल होने पर विलंब हो गया तो रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा गया। वर्तमान में इसकी लागत 16 करोड़ से ऊपर पहुंच गई । 2015-16 तक पूर्ण होने वाली परियोजना करीब छह साल विलंब हो चुकी है, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद निर्माण पूर्ण हो चुका है। अब हैंडओवर का इंतजार है। कार्यदायी संस्था ने कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को जरूरी रकम भी अदा कर दिया है, लेकिन पांच माह से मामला टलने से हैंडओवर में देरी हो रही है। कार्यदायी संस्था की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की गई। अधिशासी अभियंता विद्युत अमर सिंह ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने कनेक्शन की रकम अदा कर दी है। जल्द ही कनेक्शन किया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने भी कहा कि कनेक्शन न होने से हैंडओवर नहीं किया गया। उन्होंने कहा लेटलतीफी के कारण सत्र से कक्षा संचालन मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें