फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रामपुर में 16, धनतुलसी में 13 और सीतामढ़ी में पांच पीपे हो रहे कम

विज्ञापन
पीपा पुल न बनने से नाव के सहारे गंगा पार करते लोग। संवाद - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के तीन घाटों पर पीपा पुलों का निर्माण शुरू तो हो चुका है लेकिन पीपे कम होने के कारण मरम्मत कार्य अधर में पड़ गया है। गंगा का पानी कम न होने के कारण सहालग का सीजन बीतने के बाद भी पीपा पुल निर्माण पूरा नहीं हो सका है। रामपुर में 16, सीतामढ़ी पांच और धनतुलसी में 13 पीपे कम पड़ रहे हैं। विभाग पीपों की कमी पूरी करने के लिए घाट के पास मौजूद पीपों की मरम्मत करा रहा है। दिसंबर के अंत तक निर्माण पूरा होने की संभावना है। जिले में तीन गंगा घाटों रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी में पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग करवाता है। शादियों का समय अब समाप्त होने को है। अब तक किसी भी पीपा पुल का निर्माण नहीं हो सका। धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल पर कुल 98 पीपों की आवश्यकता होती है। इस समय वहां 13 पीपे कम पड़ रहे हैं। जिनमें पांच पीपे और चकरप्लेट प्रयागराज से लाने की तैयारी है। वहीं आठ पीपे मरम्मत कर लगाए जाएंगे। इसी तरह सीतामढ़ी में 91 पीपे मौजूद हैं। यहां 96 पीपों की जरूरत है। पांच पीपे मरम्मत कर लगाने की तैयारी चल रही है। रामपुर घाट पर 96 पीपे की जरूरत है। यहां 16 पीपे कम पड़ रहे हैं। इन्हें 16 पीपे मिले हैं लेकिन वह मरम्मत की अवस्था में है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। जिम्मेदारों की मानें तो गंगा का जलस्तर अधिक होने से निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। पीपा पुल का निर्माण न हो पाने से गंगा पार जाने वाले स्कूली बच्चों के अलावा आसपास के गांव के लोग नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं शादियों के सीजन में लोगों को दूरी की यात्रा कर मिर्जापुर जाना पड़ा। तीनों पीपा पुलों से लगभग 25 हजार लोग आवागमन करते हैं। इन लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। खास तौर पर सहालग के सीजन में पीपा पुलों की उपयोगिता बढ़ जाती है। गंगा आर-पार की शादियों में लोगों का आवागमन काफी सुगम हो जाता है लेकिन पीपा पुलों का निर्माण न होने से लगभग सौ किमी की दूरी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें