फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छह से आठ महीने में 70 जगह धंसीं 71 लाख से बनीं तीन सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर में भ्रष्टाचार की नींव पर बनीं तीन सड़कें छह से आठ महीने में ही धंस गईं। अलग-अलग वार्डों में करीब 71 लाख रुपये खर्च कर बनी इंटरलाॅकिंग सड़कें आठ महीने में ही धंस गईं। नगर के वार्ड एक, दो और नौ में छह से आठ महीने पहले इन इंटरलाॅकिंग सड़कों का निर्माण कराया गया था। गुणवत्ता में लापरवाही के कारण 170 मीटर दो और 280 मीटर एक सड़क कम से कम 70 जगहों से धंस गई हैं। सुरियावां नगर में कुल 13 वार्ड हैं। नगर की आबादी करीब 25 हजार के आसपास है। नगर में सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी काम की गुणवत्ता इतनी खराब है कि छह से आठ माह में ही सड़कें दम तोड़ने लगीं हैं। सुरियावां नगर की तीन अलग-अलग इंटरलाॅकिंग सड़कें खराब गुणवत्ता के कारण कई जगह धंस गईं हैं। नगर में वार्ड दो मलेपुर सुभाष नगर में बाईपास से नहर तक राज्य वित्त से करीब 34 लाख रुपये खर्च कर 280 मीटर इंटरलाॅकिंग सड़क बनी थी। आठ महीने पहले बनी यह सड़क करीब 35 जगह पर धंस गई है। कई जगह तो इंटरलाॅकिंग बीच में फट गई है। इसी तरह वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में अंबेडकर गेट के सामने से रेलवे लाइन तक 15वां वित्त आयोग से 22 लाख रुपये खर्च छह माह पहले 170 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया था। यह सड़क भी कम से कम 20 जगह बैठ गई है। वहीं राज्य वित्त से 14.72 लाख रुपये खर्च कर वार्ड नौ नेहरू नगर के नयागंज रोड से संकट मोचन हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग छह महीने पहले हुई थी। यह भी 15 से 20 जगहों पर धंस गया है। इंटरलाॅकिंग कार्य की गुणवत्ता इतनी दोयम दर्जे की रही कि सड़कें साल भर भी नहीं चल सकीं। नगर में छह से आठ महीने में क्षतिग्रस्त हो चुकीं सड़कों से हर दिन 10 से 12 हजार लोगों का आवागमन होता है। वार्ड एक वाली सड़क से वार्ड के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग आते हैं। इसी तरह वार्ड दो वाली सड़क से बाजार के लोगों के साथ-साथ महुआपुर, जनकपुर और बहरैची आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं। वार्ड नौ वाली सड़क का बाजार के अलावा स्टेशन की तरफ जाने वाले लोग भी उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें