फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य नहर टूटने से जलमग्न हुए खेत-खलिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास खंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास ज्ञानपुर मुख्य नहर टूट जाने से खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। बहाव तेज होने से कई बस्ती में पानी घुसने से अफरातफरी मच गई। खबर मिलने के बाद भी नहर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर टूटी नहर को बांध दिया लेकिन विभाग के खिलाफ नाराजगी रही।
विज्ञापन

जिले में खेती का एक बड़ा रकबा नहर से ही सिंचित होता है। माइनरों के माध्यम से नहर का पानी हर क्षेत्र में पहुंचाया जाता है। मुख्य नहर समेत माइनरों और राजवाहों की साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च होता है लेकिन हकीकत में सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। जिसके चलते पूरी क्षमता से पानी आने पर नहरें अक्सर टूट जाती है। शनिवार की देर रात इब्राहिमपुर, जगापुर गांव के समीप ज्ञानपुर मुख्य नहर का बंधा अचानक टूट गया और पानी खेत-खलिहानों, धान की नर्सरियों को अपनी जद में लेते हुए घरों में घुस गया। देर रात बस्ती में पानी पहुंचा तो ग्रामीण परेशान हो गए। इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की लेकिन रविवार को दोपहर तक खोज-खबर लेने के लिए नहीं पहुंचा। जिससे नहर का पानी 100 से 200 बीघे में फैल गया। रात में ही ग्रामीणों ने उक्त टूटे स्थान को बांध दिया लेकिन अधिकारियों के न आने से लोग नाराज दिखे। ग्रामीण उमाशंकर, प्रमोद कुमार, अंशु, हिमांशु आदि ने आरोप लगाया कि रात में ही नहर विभाग को जानकारी दी गई थी लेकिन टूटे नहर को बंधवाने की कौन कहे दूसरे दिन रविवार को भी कोई नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता नहर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुख्य नहर की जीर्ण-शीर्ण अवस्था पहुंचे चुके दोनों छोर के बंधों को मजबूत कराने की गुहार लगाई है। अधिशासी अभियंता नहर केएन जायसवाल ने कहा कि मौके पर टीम को भेजा गया था लेकिन उसके पहले ही ग्रामीण वहां बांध चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें