ज्ञानपुर। मंगलवार को नगर स्थित शहीद पार्क में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि मनाकर लोगों ने वीरता का गुणगान किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और स्थान पर पहुंच कर लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वीरांगना से पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को प्रेरणा लेकर अपनी रक्षा व आन-बान, शान की अस्मितता को अक्षुण रखना होगा। इस मौके पर शिवम गुप्ता, ब्रम्हा मोदनवाल, संजीत शर्मा, संदीप मालवीय, राकेश महाराज, विजय देववंशी आदि उपस्थित रहे।