लालानगर। भारतीय जनता पार्टी उद्योग व्यापार संगठन की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय गोपीगंज में हुई। जहां नगर स्थित एक निजी बैंक से जरूरत मंदों को भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। नगर अध्यक्ष शशी कौशल ने कहा कि जब बैंक भुगतान नहीं कर रही है तो रुपये जमा कराने का अधिकार कौन दे दिया है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल उर्फ माखन ने आरोप मढ़ा कि नगर क्षेत्र से लगभग तीन दर्जन से अधिक और अन्य क्षेत्रों से निवेशकों की संख्या अधि क है जिनकी जमा अवधि पूर्ण होने के बाद भी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बैठक में अमित जायसवाल, रमेश मौर्या, जितेंद्र गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा, आशीष सिंह, संजय विश्वकर्मा, अशोक सेठ, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।