फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रधान, चार बीडीसी सीट पर उप चुनाव का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में प्रधान के तीन, बीडीसी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य की 30 सीटों के रिक्त सीटों के उप चुनाव के लिए मंगलवार को बिगुल बज गया। आयोग का पत्र आने के बाद पंचस्थानीय विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। नामांकन, नाम वापसी से लेकर अन्य प्रक्रिया के लिए जिले की अधिसूचना एक या दो दिन में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक पांच साल में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय से लेकर पंचायत चुनाव कराया जाता है। 2015 में पंचायत चुनाव के बाद अब 2020 में चुनाव होना है लेकिन इस दौरान निधन संग अन्य किन्ही कारण से रिक्त सीटों के लिए छह माह के अंदर उप चुनाव होता है। जिले की छह ब्लॉकों में रिक्त प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के सीटों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत जिले में प्रधान के तीन मरसड़ा, हुसैनीपुर और परगासपुर, बीडीसी के चार सीटों में औराई के वार्ड 41, 46 और 135 जबकि ज्ञानपुर के वार्ड 35 में उप चुनाव होना है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों में अभोली में तीन, औराई में आठ, ज्ञानपुर में दो, डीघ में नौ और भदोही में आठ समेत कुल 30 सीटों पर उप चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र आने के बाद पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है। विभाग की ओर से उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि औराई के हुसैनीपुर के प्रधान का निधन होने से सीट रिक्त हो गई थी जबकि डीघ के मरसड़ा और भदोही के परगासपुर के प्रधान को जिलाधिकारी ने धांधली में पद मुक्त कर दिया गया था। जिससे तीनों सीटे पांच माह से रिक्त चल रही थी। सहायक निर्वाचन पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि आयोग का पत्र आ चुका है। एक या दो दिन में जिला स्तर से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जिससे यह तय हो जाएगा किस दिन नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें