फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोलकाता में डाक्टरों के साथ गाली गलौज और उनकी बर्बर पिटाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर देश भर के निजी चिकित्सक सोमवार को हड़ताल पर रहे। भदोही में हड़ताल का व्यापक असर रहा और जनपद के विभिन्न निजी अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित रही। आईएमए के जिलाध्यक्ष डा.एके गुप्ता ने कहा कि मरीजों के साथ हमारी पूरी संवेदना है लेकिन हम अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। हड़ताल के चलते सुबह 6 बजे से निजी चिकित्सालयों के मुख्य गेट नहीं खुले। मरीजों को अंदर नहीं जाने दिया गया। सेवाएं नहीं दी गई। इस दौरान विभिन्न अस्पतालों के बाहर चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों ने कोलकाता चिकित्सकों का साथ देने का दम भरा। नारे लगाए और आवश्यकता पड़ने पर हड़ताल को लंबा खीचने की भी बात कही।आईएमए के जिलाध्यक्ष ने कहा कि चि कित्सक को अपनी जान की चिंता हो तो वह मरीजों का उपचार नहीं कर सकता। जब हम अपने काम पर होते हैं तो हमारे लिए मरीज की जान बचाना अधिक महत्वपूर्ण होता है। कुछ लोग चिकित्सकों पर हमले कराते हैं तो कुछ लोग हमलों पर खुश होते हैं यह बंद होना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के जिला सचिव डा.आरके पटेल ने प्रधानमंत्री से बंगाल के खराब होते हालात पर हस्तक्षेप करने की मांग की। हड़ताल से चौरी रोड, इंदिरा मिल चौराहा, ज्ञानपुर रोड, औराई रोड समेत अन्य निजी अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित रही। चिलचिलाती धूप में अस्पताल पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। सुबह 9 बजे चिकित्ससक जीवनधारा हास्पिटल पर जमा हुए और बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डा.विजय बहादुर पटेल, डा.विपिन पाठक, डा.अवनीश शर्मा, डा.अजीत यादव, डा.विकास यादव, डा.पारसनाथ, कमला यादव, चंदन यादव, सुनील यादव, प्रमोद यादव, उमेश यादव आदि रहे।

जनपद में हड़ताल सफल होने का दावा
भदोही। आईएमए पदाधिकारियों ने दावा किया कि जिले के अधिकतर निजी अस्पताल और चिकित्सक आईएमए से जुड़े हैं तथा हड़ताल से गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, चौरी, नईबाजार, खमरिया, घोसियां, औराई आदि में कहीं ओपीडी नहीं हुई। सुबह 6 बजे से शुरू हड़ताल मंगलवार को प्रात: तक चलेगी। सचिव डा.एके गुप्ता ने कहा कि हड़ताल से इमरजेंसी सेवाओं को अलग रखा गया। इसके अलावा पहले से अस्पताल में भर्ती मरीजों का पूरा ख्याल रखा गया। भदोही शहर के बाद हड़ताल का असर गोपीगंज में दिखा। जहां मरीज बुखार, पेट दर्द, हीट स्ट्रोक की मरीजों को लेकर दर दर भटकते रहे।
विज्ञापन


इनसेट
कालीपट्टी बांधकर किया समर्थन
औराई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर निजी अस्पताल के डॉक्टरों के हड़ताल का सरकारी चिकित्सकों ने समर्थन किया। औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने बाह में काली पट्टी बांधकर ओपीडी में बैठे और मरीजों को देखा। कहा कि जब तक कोई समाधान नहीं निकल जाता इसी तरह डॉक्टर काली पट्टी बांधकर ओपीडी में मरीजों को देखते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. अमित दुबे, डॉ. अंबरीश, डॉ. रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें