फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे चार करोड़ के मसौदे को हैंडओवर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मूंसीलाटपुर में निर्माणाधीन साढ़े चार करोड़ का अग्निशमन केंद्र लटक गया है। 2015 में काम पूर्ण होना था लेकिन 2019 में हैंडओवर नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद का दावा है कि काम पूर्ण हो चुका है जबकि पुलिस महकमा का मानना है कि काम अब तक शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हो सका है। जिससे उसको हैंडओवर नहीं किया गया।
विज्ञापन

16 लाख से अधिक की आबादी वाले जिले में ज्ञानपुर और औराई तहसील में ही अग्निशमन केंद्र स्थापित है। भदोही तहसील में आग लगने से उसे बुझाने के लिए या तो ज्ञानपुर से बड़े वाहन जाते हैं या तात्कालिक सुविधा के लिए एक वाहन को भदोही तहसील में ही रखा जाता था। वर्ष 2013-14 में करीब चार करोड़ 49 लाख 96 हजार की लागत से मूंसीलाटपुर में अग्निशमन केंद्र बनना शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने करीब आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों को बदला लेकिन तब भी केंद्र का निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हो सका। उक्त भवन को 2015 तक पूर्ण होना था लेकिन चार साल से अधिक समय गुजर गए पर वह पूरा नहीं हो सका। गत दो साल से काम भी ठप हो चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण के दौरान मानक का ध्यान नहीं दिया गया है। कई भवनों के फर्श जहां काफी नीचे हैं वहीं छत की ढलाई भी टेढ़ी है। जिसको संज्ञान में लेते हुए उसे हैंडओवर नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा खिड़की और दरवाजे भी आधे अधूरे ही बनाए गए हैं। बताते चलें कि मूंसीलाटपुर में निर्माणाधीन अग्निशमन बनने से भदोही तहसील के सैकड़ों गांव में आग बुझाने में सहूलियत मिलेगी। समय से वाहन पहुंचने से बड़ी और छोटी अगलगी की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा।

कार्यदायी संस्था की ओर से 73 फीसदी काम पूर्ण किया गया है। निर्माण में खामियां भी मिली है। सभी कार्य पूर्ण होने के बाद ही हैंडओवर होगा।
राजेश एस, एसपी भदोही

90 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पैसे की कमी से कुछ काम रुका है। 65 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण पूर्ण कर हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेके कौशल, प्रोजेक्ट मैनेजर आवास विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें