फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.29 लाख बच्चों के खाते में 15.59 करोड़ पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 29 हजार बच्चों के खाते में बुधवार को 1200-1200 रुपये की दर से 15 करोड़ 59 लाख रुपये की डीबीटी हो गई। लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर डीबीटी की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय डीघ और सुरियावां के छात्रावास का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री के डीबीटी कार्यक्रम के मद्देनजर सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने उसको देखा। दोपहर 12 बजे के आसपास बटन दबाकर सीएम ने डीबीटी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक लाख 29 हजार 991 बच्चों के खाते में यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग का पैसा भेजा गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी अभिभावकों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। उन्होंने अभिभावक से कहा कि बच्चों के लिए भेजे पैसे का वह दूसरी जगह प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि सुरियावां और डीघ कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में बने छात्रावास और इंटर के लिए बने भवन संग डायट परिसर में बने आडिटोरियम हाल का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें