फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह विरोध-प्रदर्शन,दोपहर में काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में जीटी रोड के दोनो लेन पर नालीनुमा सड़क को लेकर सोमवार की सुबह नागरिकों ने एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराजगी को देखते हुए दोपहर बाद एनएचएआई ने काम शुरू करा दिया। जिसको लेकर व्यापारी एवं नागरिकों में खुशी है।
विज्ञापन

हाइवे को सिक्सलेन बनाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। आवागमन न रुकने पाए इसके लिए दोनों लेन को डायवर्ट कर सर्विस लेन से ही आवागमन जारी रखा गया है। जीटी रोड के दोनों लेन पर ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़क कई स्थान पर धंस गई है। जिससे सड़क नालीनुमा हो चुका है। उक्त सड़क पर आए दिन बाइक सवार गिर कर घायल हो जा रहे थे। बड़े वाहन तो किसी तरह आगे बढ़ जाते रहे लेकिन छोटे वाहन नालीनुमा सड़क में उलझ कर दुर्घटनाओं के शिकार होते आ रहे थे। शिकायत के बाद भी एनएचएआई की ओर से कोई पहल न होने से लोगों का गुस्सा फूट गया। तीन दिनों से एनएचएआई के खिलाफ व्यापारी से लेकर हर वर्ग के लोग मुखर हो गए। सोमवार की सुबह व्यापारियों और नागरिकों ने प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए एनएचएआई सोमवार की दोपहर में गड्ढायुक्त नाली को डामरीकरण कराने में दलबल से जुटा रहा। नागरिकों ने कहा कि एनएचएआई की ओर से काम शुरू करना था उसे पहले करा दिया गया जाता, जिससे दर्जन भर से अधिक लोग न तो घायल होते और न ही अपनी जान गंवाते। व्यापारियों ने काम शुरू होने पर खुशी जताते हुए चेताया कि लालानगर टोलप्लाजा, कौलापुर, जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ पर भी नालीनुमा हो चुकी सड़क को सही किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मोनू, सैफ अली, इश्तियाक, मो. वसीम, सद्दाम, हसनैन, मो.हुसैन, पंजाबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें