फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दौड़ेगा 1 लाख 32 हजार वोल्ट का करंट,अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। जनपद को बिजली कटौतीमुक्त रखने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुई नई पारेषण लाइन में 21 मई मंगलवार से एक लाख 32 हजार वोल्ट का करंट दौड़ना शुरू कर देगा। जो प्रयागराज जनपद के टेला-केहुनी स्थित पंप कैनाल से सीधे जोड़ते हुए गिराई-गोपीगंज पावर हाउस तक पहुंचेगी। इससे जिले के 100 से अधिक गांव रोशन होंगे। पारेषण लाइन से आपूर्ति जारी होने से कटौती संग लो वोल्टेज से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत प्रेषण खंड-चतुर्थ वाराणसी चंद्रशेखर ने बताया कि लगभग 24 किलोमीटर और 83 टावरों से भदोही जनपद के दरवांसी, गिराई, चहरपुर, गहरपुर, जंगलपुर, सूफीनगर, भावापुर और प्रयागराज के सिकरहा, पूरेमथुरादास, भेलसी, केहुनी, टेला गांवों के बीच से होकर गिराई पावर हाउस तक पहुंचाई गई हैं। इसका मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि जनपद मिर्जापुर से जोड़ी गई लाइन में आए दिन गड़बड़ी आ जाने पर आपूर्ति व्यवस्था में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा था। लाइन में लगे उपकरणों के भी पुराने व जर्जर होने से बदलने में भी समयाभाव का संकट झेला जा रहा था। अब नई लाइन से काफी सहूलियत मिलने लगेगी और पुरानी लाइन का जीर्णोद्घार भी हो जाएगा। उन्होंने टावरों पर दौड़ने वाले हाईवोल्टेज करंट के नीचे किसी प्रकार के निर्माण न करने की सख्त चेतावनी दी। कहा कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी साथ ही उनके लिए भी दिक्कत होगी। बताया कि पारेषण लाइन से भदोही के 100 से अधिक गांव रोशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें