फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: पंजीकरण के लिए खुलेंगे छह काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बचे किसानों का पंजीकरण करने के लिए कृषि भवन घरांव में ब्लॉकवार छह काउंटर खोले जाएंगे। आचार संहिता खत्म होने पर कृषि विभाग की ओर से पंजीयन शुरू कर दिया जाएगा। किसानों के सहूलियत के लिए विभाग की ओर से पहल की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से प्रभावी है। फरवरी- मार्च में अंतरिम बजट में केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन के तौर पर देने का निर्णय लिया गया। मार्च में युद्ध स्तर पर किसानों का पंजीकरण किया गया और दो चरणों में करीब एक लाख 10 हजार किसानों को चार-चार हजार रुपये खाते में भेजा गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से पंजीकरण से लेकर किश्त भेजना बंद हो गया। अब मतदान का कार्य खत्म हो चुका है जबकि मतगणना बाकी है। 23 मई को मतगणना होने के बाद आचार संहिता भी समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद विभागीय कार्य पूर्व की तरह शुरू हो जाएंगे। एक लाख 85 हजार किसानों के सापेक्ष एक लाख 44 हजार किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग की ओर से किया गया है। शेष बचे किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग की ओर से कृषि भवन घरांव में ज्ञानपुर, औराई, भदोही, डीघ, सुरियावां और अभोली ब्लॉक के अलग-अलग काउंटर खोला जाएगा। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि किसानों के सहूलियत के लिए काउंटर खोला जाएगा। आचार संहिता खत्म होने के बाद पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें