फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 152 नए संक्रमित मिले, 192 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 152 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि 192 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 5297 पहुंच गई है, जबकि जिले में 1727 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर घातक हो चली है। अब तक कोरोना संक्रमित करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है। हर रोज 150 से लेकर 300 के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी आफिस से लेकर आम जन तक तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एसपी आफिस के एक कर्मचारी, एमबीएस अस्पताल भदोही के एक स्वास्थकर्मी सहित 152 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें ज्ञानपुर के पटेल नगर में पांच, प्रोफेसर कॉलोनी में तीन, डीघ के सोनैचा में तीन, छतमी में आठ, औराई तहसील में 15, भदोही नगर में 22, चौरी में तीन, सुरियावां में छह सहित अन्य शामिल रहे। तेजी से मिल रहे संक्रमितों के बाद भी बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इससे लोग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आलम यह है कि 25 दिनों के अंदर तीन हजार से अधिक मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को 152 नए मरीज मिले। वहीं होम आइसोलेशन में रहे 192 संक्रमित स्वस्थ हुए।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। जो गंभीर रूप से बीमार हैं, उन्हें एल-2 और कोविड के निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। सभी को जरूरी दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें