फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से डाले जाएंगे साढ़े आठ हजार वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। चुनाव के दिन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब आठ हजार 500 मतदान कार्मिक एवं सुरक्षाकर्मी पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से नौ हजार कर्मियों के पोस्टल बैलेट तैयार किए गए हैं। दूसरे जिले में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 892 पोस्टल बैलेट रजिस्ट्री से भेजे जा चुके हैं।
जिले में 12 मई को छठवें चरण में मतदान होगा। 1293 बूथों पर एक-एक पीठासीन और तीन मतदान कार्मिकों समेत कुल 5600 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसी तरह जिले के करीब दो हजार सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी करेंगे। 12 मई को सुबह से लेकर शाम तक मतदान कार्मिक से लेकर पुलिस और पीएसी संग होमगार्ड के जवान अपने क्षेत्र के बूथों पर मतदान नहीं कर सकेंगे। इससे उनका मत पोस्टल बैलेट के माध्यम से ही डाला जाएगा। कार्मिक अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि दूसरे जिले में नौकरी करने वाले 892 कर्मचारियों का पोस्टल बैलेट रजिस्ट्री से भेजा गया है, जबकि नौ हजार पोस्टल बैलेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी में खुलेगा फैसीलिटेशन सेंटर
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पोस्टल बैलेट और ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के माध्यम से मतदान कार्मिकों का मतदान किया जाएगा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में इसके लिए फैसीलिटेशन सेंटर की स्थापना की गई है। यह केंद्र तीन से छह मई तक चालू रहेगा। मतदान कार्मिक काउंटर पर जागकर अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर सकेगा। किसी कारण से मतदान करने वाले कार्मिक ईडीसी से 12 मई को मतदेय स्थल पर भी ईवीएम से मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि फैसीलिटेशन सेंटर पर निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कार्मिक, पुलिस कार्मिक और मतदान दिवस के दिन वाहनों पर लगे कर्मी भी पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें