ज्ञानपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गठित एसएसटी और एफएसटी की बैठक हुई। इसमें सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने दोनों टीमों को आगाह किया कि अपने कार्य को पूरी सर्तकता के साथ अंजाम दें और इसके लिए यह जरूरी है कि अपनी लोकेशन बदलते रहें। उन्होंने प्रत्याशियों से अपेक्षा की कि वे आयोग के नियमों का उल्लंघन न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।