फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिटरों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। आगामी सत्र के लिए अंकिता सिंह व अभ्युदय सिंह को सनबीम स्कूल का बालिका व बालक वर ि के लिए स्कूल कैप्टन बनाया गया है। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित मानिटर इन्वेस्टिचर सेरेमनी में प्रत्येक कक्षा के नामित मानिटरों को सम्मानित किए जाने के साथ साथ शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन में रहना अति आवश्यक है। आशा है कि न केवल हमारे मानिटर बल्कि स्कूल कैप्टन बाकी छात्रों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल कैप्टन के अलावा संस्कृति देशपांडेय और कुमार हर्ष को असेंबली विभाग, अदीबा सिद्दीकी व शिवम त्रिपाठी को खेल विभाग मो.मासिर व स्वाति यादव को संस्कृति विभाग का प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में एक बालक और एक बालिका को मानिटर बनाया गया। कहा कि मानिटर स्वयं अनुशासन, शिक्षा, व सांस्कृति के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर बाकी बच्चों के लिए उदाहरण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। सम्मान मिलने से बच्चे उत्साह से भर उठे। स्कूल कैप्टन अभ्युदय सिंह व अंकिता सिंह ने कहा कि अनुशासन बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें