फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठंधन और भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे बसपा-सपा गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति हैं। दोनों ही आलीशान मकानों और लग्जरी वाहनों के शौकीन रहे हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद भी कमाई में बढ़ोतरी हुई। दोनों की पत्नियां करोड़ों की मालकिन हैं। आपराधिक आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भाजपा प्रत्याशी पर जालसाजी समेत 16 मामले विचाराधीन हैं और गठबंधन प्रत्याशी पर पांच मामले लंबित हैं। शिक्षा में रमेश बिंद हाईस्कूल तो रंगनाथ मिश्र एमए प्रथम वर्ष पास हैं।
विज्ञापन

भदोही संसदीय सीट पर सपा-बसपा और रालोद गठबंधन से चुनाव लड़ रहे रंगनाथ मिश्र के हाथ में 72 हजार जबकि पत्नी सावित्री देवी के पास 52 हजार रुपये नगदी दिखाई गई है। नामांकन के शपथ पत्र में चल संपत्ति में 89 लाख 60 हजार और पत्नी के पास 28 लाख 81 हजार रुपये जबकि परिवार में बेटे और बहू के पास 13 लाख 33 हजार की संपत्ति है। अचल संपत्ति में रंगनाथ मिश्र से अधिक उनकी पत्नी के पास सात करोड़ 47 लाख की संपत्ति है, जो 2017 की तुलना में करीब तीन करोड़ बढ़ गई। रंगनाथ मिश्र के पास दो करोड़ 19 लाख 56 हजार की संपत्ति है। इसके अलावा मिर्जापुर, लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों में आलीशान मकान हैं। दोनों पर विभिन्न बैंकों से 15 करोड़ से अधिक का लोन भी है। रंगनाथ के पास 100 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी है तो उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोना और एक हजार ग्राम चांदी है। एक रायफल और रिवॉल्वर है। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद और उनकी पत्नी समुद्रा देवी भी करोड़पति हैं। रमेश बिंद के पास चल 78 लाख 46 हजार 632 रुपये तो अचल चार करोड़ 40 लाख की संपत्ति है। उनकी पत्नी समुद्रा के पास चल 56 हजार 862 की संपत्ति है, जबकि अचल संपत्ति तीन करोड़ 67 हजार की है। समुद्रा देवी की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई। 2017 में रमेश बिंद के पास चार करोड़ 25 लाख और समुद्रा देवी के पास 48 लाख की कुल संपत्ति थी। तीन बच्चों के पास भी लाखों की संपत्ति है। रमेश बिंद लग्जरी वाहनों के शौकीन हैं। दोनों के पास सोने-चांदी के आभूषण हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें