गोपीगंज। औराई क्षेत्र के कोईलरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शनिवार स्कूल चलो अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मे शामिल बच्चों और शिक्षकों ने क्षेत्र में भ्रमण कर शिक्षा और मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके बाद विद्यालय में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया।
रैली को ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमवां माफी न्याय पंचायत के संकुुल प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य के नेतृत्व में निकली रैली चंद्रपुरा आदि गांवों का भ्रमण करते हुए वापस पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। रैली मे शामिल बच्चों और शिक्षकों ने द्वीप से द्वीप जलाएंगें साक्षर देेश बनाएंगें, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का कुछ करो जतन, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है आगे बढ़ती पीढ़ी है का नारा लगाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में लोगों से मतदान करने की अपील की। रैली समापन के बाद विद्यालय में सात दिवसीय समरकैंप का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली प्रतियोगिता और मिशन शिक्षण संवाद समेत अन्य कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विनोद कुमार, जटाशंकर, सतीश सिंह, विनोद कुमार, हरिगेन प्रसाद, विनय, रामबली सिंह, शीतला प्रसाद, विजय शंकर, राजेंद्र त्रिपाठी, दयाराम, आदित्य सिंह, ज्योति कुमारी, आलोक शुक्ला, अखिलेश, इंद्रेश कुमार, देवेश कुमार, साधना, प्रिया श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र आदि रहे।