ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में व्यय के लिए नामित व्यय प्रेक्षक रानू मुखर्जी मंगलवार को जिले में पहुंची। दोपहर बाद शाम करीब चार बजे वह सहायक व्यय प्रेक्षकों संग निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने नामित नोडल अधिकारियों और सचल दल टीमों से कहा कि आयोग की मंशा के अनुसार काम होंगे। किसी भी दशा में पक्षपात और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि एमसीएमसी टीम समाचार पत्रों, फेसबुक आदि पर निगरानी रखे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रेक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी सहायक व्यय प्रेक्षक प्रत्याशियों एवं पार्टियों के व्यय पर पैनी नजर रखें। डमी कैंडिडेड पर विशेष नजर रखी जाए। नोडल अधिकारी व्यय को कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षकों को समय से संसाधन उपलब्ध कराएं। प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित धनराशि 70 लाख की सीमा में व्यय करें। प्रतिदिन व्यय होने वाले अपने-अपने रजिस्टर अंकन करते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भी सहायक व्यय प्रेक्षक, नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। मौके पर एसपी राजेश एस, एडीएम राम सिंह वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेन्द्रपति त्रिपाठी, एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा आदि रहे।