फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

729 परीक्षार्थियों ने दी स्नातक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को दोनों पालियों की स्नातक परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। दोनों पालियों की परीक्षा में 729 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ था, जिसमें 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। इसमें बीए द्वितीय वर्ष के गृहविज्ञान का प्रथम प्रश्नपत्र और तृतीय वर्ष के मनोविज्ञान के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत सभी 99 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। इसमें बीए प्रथम एंव तृतीय वर्ष के इतिहास, मध्य इतिहास, प्राचीन इतिहास के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 630 परीक्षार्थियों में से 616 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें