भदोही। प्रजापति समाज के उत्थान के लिए गठित सर्वश्रेष्ठ दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने कहा कि हमारे समाज के लिए किसी दल ने काम नहीं किया। वह समय आ गया है कि समाज के लोग अपनी पार्टी बनाकर उसे सींचें। ऐसा किए बगेर सत्ता में भागीदारी मिलना संभव नहीं। वे मोढ़ रोड फत्तूपुर मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी दलों ने वादे किए। उपेक्षा की। यह पार्टी का गठन समाज के लोगों को नींद से जगाने के लिए है। अब यह साफ हो गया है कि हमारे लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होना होगा। कहा कि जब हमारा जनप्रतिनिधि संसद में होगा तो हमारे लोगों की बात मजबूती से रखेगा। उन्होने बताया कि प्रजापति समाज के लोग कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लोगों को बताया कि अपने दिलों पर सर्वश्रेष्ठ दल पार्टी की छाप बना लेें। आपके उत्थान के लिए ही इस दल का गठन हुआ है। बताया कि शीघ्र ही जिला इकाई का गठन किया जाएगा। एलान किया गया कि लोकसभा चुनाव में जौनपुर, आजमगढ, भदोही, मीरजापुर, अमेठी आदि सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी है। सभा को राष्ट्रीय प्रभारी संगीता प्रजापति, शुभम प्रजापति, जंगबहादुर प्रजापति, सुभाष चंद्र प्रजगपति, मनोज मौर्य, भारत, अम्बिका, महेंद्र, राजाराम प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। फूलचंद्र प्रजापति, अंजलि प्रजापति, कीर्ति प्रजापति, तनुश्री प्रजापति, रेखा यादव, महेंद्र प्रजापति, संजय प्रजापति आदि उपस्थित रहे।