फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम की छापेमारी से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। विद्युत बकाया वसूली और बिजली चोरों के विरुद्ध अभियान में बुधवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विजिलेंस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नौ बकाएदारों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस दौरान बकाएदारों से 5.70 लाख रुपये की वसूली भी की गई। विजिलेंस टीम के आगमन की सूचना से बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। अभियान में एक्सईएन (विद्युत) राम कुमार भी थे।
जब से विद्युत विभाग ने सरचार्ज समाधान योजना की शुरुआत की है, तब से विभाग लोगों को जोड़ने के लिए जोर दे रहा है। ऐसे में विद्युत चोरों की धरपकड़ पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में भदोही विद्दुत विभाग के अधिकारियों के साथ विजिलेंस टीम ने 9 विद्युत चोरी के मामले पकड़े। सभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि ये ऐसे उपभोक्ता हैं जिनकी बिजली काटी जा चुकी है इसके बाद भी बिजली इस्तेमाल करते पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस टीम रामसहायपुर, आलमपुर, बाजार सरदार खां, चौरी रोड़, औराई रोड, रजपूरा, हरियांव आदि में सघन छापेमारी की। जांच में 5.70 लाख की बकाया वसूली भी हुई। कईयों के विद्युत भार भी बढ़ाए गए। 13 बकाएदारों ने सरचार्ज समाधान योजना में पंजिकरण कराया। कार्रवाई में अनुपम यादव, जेई विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, रामबहादुर भारती आदि भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें