फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ के साथ कई चरण में हुई बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए मंगलवार को तहसीलदार भगवान दास गुप्ता ने समस्त बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बीएलओ की संख्या अधिक होने से पांच अलग अलग बैठकों में उन्हें कर्तव्यबोध कराने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने उन्हें आदर्श आचार संहिता की बिंदुवार जानकारी देते हुए पालन कराने के लिए प्रेरित किया। बैठकों के चलते तहसील में दिन भर गहमा गहमी रही।
पहली बैठक 11 बजे हुई। तहसीलदार ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए मतदाता सूची का दुरुस्त होना अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं का नाम छूटने या गलत दर्ज होने से मतदान में व्यवधान हो सकता है। जिसके लिए बीएलओ को जिम्मेदार माना जाएगा। कहा कि आयोग की ओर से अभी समय है। समस्त बीएलओ अपनी अपनी सूची का अवलोकन करें और उन्हें पूर्ण रखें। कहा कि अभी भी छोटे नाम जोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वीआईपी मतदाताओं अर्थात पूर्व - वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पंजायत सदस्य, सभासद, निकाय अध्यक्ष आदि के नाम को लेकर आयोग संवेदनशील है। ऐसे में किसी वीआईपी का नाम सूची से गायब न हो इसको लेकर बीएलओ को सचेत किया। बैठक में सुपरवाइजर कामेश्वर मिश्रा, प्रिया नंद श्रीवास्तव, राहुल, अजय यादव, सत्यबीर सरोज, सुशील, नसीम अहमद, कमलेश सरोज, श्रीनाथ बिंद, जेपी सिंह, सुमित प्रजापति, नीलम देवी, कमला देवी, कृपा शंकर, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय दूबे, पूजा सिंह, रक्षा सिंह, फुलबासी बिंद, कुसुम देवी, प्रेमशंकर रजक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें