ज्ञानपुर। पुलवामा में चार दिन पूर्व आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में सोमवार को भी कैंडिल जुलूस निकालने के साथ ही श्रद्धांजलि सभाएं की गई। इसमें शहीद जवानों को नमन कर सरकार से आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञानपुर नगर में रविवार की रात करीब नौ बजे 500 से अधिक नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि जुलूस निकाला गया। पटेल नगर से शुरू हुआ जुलूस नगर भ्रमण करते हुए पशु अस्पताल में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान देशभक्ति गीत से सराबोर युवा देशभक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे। मौके पर प्रकाश तिवारी, रंजीत गुप्ता, आजाद शुक्ला, मन्नू श्रीवास्तव, आलोक रावत, संजय उपाध्याय, प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष रावत, मनोज गुप्ता आदि रहे।
अभोली संवाददाता के अनुसार, पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में अभोली गांव में कैंडिल जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जगतंबा प्रसाद शुक्ला, आलोक, गामा पांडे, अमरनाथ बिंद, श्यामधर बिंद, राकेश कुमार पाल, फूलन देवी, अनिरुद्ध नारायण उपाध्याय, श्यामधर दुबे, शीतला प्रसाद मिश्र, आशीष लहरी आदि रहे। सपा नेता जिलाजीत पाल के नेतृत्व में राधास्वामी धाम के समीप खिलाड़ियों ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रवीण पाल , मयंक मिश्रा, रोहित मौर्या, नवनीत पाल, विनीत तिवारी, महेंद्र पाल, पंकज , रवि, प्रमोद, सोनू, इंद्रजीत, सूर्यप्रकाश, नितेश, सुनील, राधेश्याम आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, विंध्यवासिनी कान्वेंट स्कूल मोढ़ के बच्चों ने पदयात्रा निकालकर नमन किया। मौके पर प्रबंधक नरेंद्र दुबे, वाजिद अली, महेंद्र दुबे ,मोहसिन, राधेश्याम दुबे,संध्या देवी, सपना पाठक, कोमल दुबे, रोशनी, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि रहे। केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रैली निकालकर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. आलोक त्रिपाठी, कुलदीप पांडेय, डॉ.राजन दूबे, ब्रहृमप्रकाश, सूरज, वंदना दूबे, ज्योति पांडेय, प्रियंका तिवारी आदि रहे। घोसिया के आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल जयरामपुर के बच्चों ने जीटी रोड तक रैली निकालकर शहीद जवानों को नमन किया। मौके पर विनोद पांडेय, शीतला तिवारी, इंदल मौर्य, फूलचंद्र, इरमा नाज, पूनम गुप्ता, नेहा गुप्ता, अंकित पांडेय आदि रहे। पाली के डीजे पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जगदीश चौरसिया के नेतृत्व0ं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर रोहित चौरसिया, पूनम बिंद, प्रदीप कुमार, विद्यापति, रवि यादव, प्रकाश मालवीय, सिद्धार्थ यादव, प्रवीण कुमार, शिखा पाठक, हेमलता दूबे, रेखा गुप्ता, नंदनी राय, कीर्ति, अंकिता, संध्या, रचना, निशा, काव्या आदि रहीं।
धर्मेन्द्र पाल