फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की फीडिंग में लगे 250 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सफल बनाने में पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया है। तीन स्थानों से काम पूरा न होते देख अब तीनों तहसीलों और विकास भवन में भी फीडिंग शुरू कर दी गई है। बुधवार तक 12 हजार किसानों की फीडिंग पूरी हो गई, जबकि एक लाख से अधिक किसानों की फीडिंग शेष है।
केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू किया। इस योजना में दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को सालाना छह हजार देने का प्रावधान है। मार्च के पहले पखवाड़े से किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये भेजे जाने की उम्मीद है। इसके लिए लेखपाल और सेक्रेटरी को सत्यापन के लिए लगाया गया है। अब तक कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष, ई-गवर्नेंस और कृषि विभाग के कार्यालय पर फीडिंग का काम चल रहा था, लेकिन डीएम के निर्देश पर अब तीनों तहसीलों में पांच-पांच कंप्यूटर और विकास भवन में 10 कंप्यूटर फीडिंग के लिए लगा दिए गए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में दो हेक्टेयर से कम खेती वाले एक लाख 75 हजार किसान हैं। बुधवार तक 12 हजार किसानों की फीडिंग पूर्ण हो चुकी थी। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि दो पालियों में कृषि विभाग के 78 कर्मचारी लगे हैं। तीनों तहसीलों, ई-गर्वनेंस, विकास भवन को मिलाकर यह संख्या 250 हो चुकी है। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक, जबकि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक दो पालियों में कर्मचारी फीडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को देने हैं ये दस्तावेज
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए किसानों को खतौनी, आधार कार्ड नंबर, बैंक पासबुक की फोटो काफी, बैंक का आईएफसी कोड के साथ ही किसान की ओर से एक घोषणापत्र लिया जा रहा है। लेखपाल के माध्यम से सभी कागजात पूर्ण होने पर इसकी फीडिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें