गोपीगंज। नगर में साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने के लिए शनिवार को श्रम विभाग ने अभियान चलाकर नगर की सभी दुकानों को बंद कराया। जिससे पूरे दिन व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
गोपीगंज नगर में साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया गया है। बंदी का नगर के कई व्यापारी पालन नहीं करते थे। जिसके संबंध में अन्य व्यापारी कई बार शिकायत कर चुके थे। शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने अभियान चलाकर ज्ञानपुर रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, सदर मुहाल, खड़हट्टी मोहाल, अंजही मोहाल, मिर्जापुर रोड समेत अन्य जगह की खुली दुकानों को बंद कराया। मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत, प्रतिमा मौर्या, इंद्रजीत त्रिपाठी और वीरेंद्र ने अपनी मौजूदगी में दुकानें बंद कराई।