फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। सपा द्वारा चलाए जा रहे समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय चौपाल के तहत शुक्रवार को मर्दनपुर में सपा नेता सुरेश यादव के आवास पर चौपाल लगाया गया। चौपाल में वक्ताओं ने पूर्ववती सपा सरकार के कार्यों का बखान किया और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने नया कुछ नहीं किया है बल्कि सपा द्वारा प्रारंभ कराए गए कार्यों का उद्घाटन भर कर रही है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने पार्टी के कार्यों को गिनाते हुए बखान किया। कार्यक्रम प्रभारी डा.आरके पटेल ने कहा कि पिछड़े दलितों की पार्टी सपा है। उनके लिए जो योजनाएं सपा सरकार द्वारा चलाई गई उसका असली लाभ उन्हें मिला। चौपाल में दलितों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। कहा गया कि दलितों, अल्पसंख्यकों, छात्रों, मजदूरों को उपर लाने के लिए पूंजीपतियों की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना होगा। मुख्य रूप से शोभनाथ यादव, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, शिवधार, राजेंद्र प्रसाद, उमाशंकर, प्यारेलाल, राजाराम, राजेश शर्मा, दयाराम बिंद, राजकुमार, चंदन यादव, कैलाश पाल, मनोज बिंद, वीरेंद्र विश्कर्मा, अश्विनी बिंद, शंभूनाथ, रोहित कुमार, रविंद्र मौर्या, प्रमोद यादव, अशोक कुमार, सुनील यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें