ज्ञानपुर। जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए मनरेगा से उनका पुनरोद्धार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट रिवर रेजुवेनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, उपायुक्त श्रम रोजगार सचिव और अन्य अधिकारी सदस्य रहेंगे। इसमें होने वाले व्यय का वहन मनरेगा योजना से होगा। नदियों के सर्वे में सिंचाई विभाग की तकनीकी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरवा और वरुणा का ड्रोन कैमरे से सर्वे किया जाएगा। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि अपने इलाकों में सूखी नदियों में मनरेगा से कार्य कराने के लिए डीपीआर बनाकर दें।