ज्ञानपुर। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि शुक्ल ने कहा कि सभी पदों पर एक-एक आवेदन ही आए थे। इससे सभी निर्विरोध चुने गए। श्रीकांत पांडेय अध्यक्ष, राजेश कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह महासचिव, ओम प्रकाश तिवारी, हरिहर सिंह, सुरेश कुमार तिवारी और रामदीन मौर्य उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कमार कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार यादव, जयशंकर दूबे और देवेश द्विवेदी संयुक्त सचिव बने। इसी तरह प्रबंध कार्यकारिणी के 12 पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर मधुसूदन पांडेय, अखिलेश प्रताप सिंह, सुरेश कुमार चौरसिया, अशोक मौर्य, हीरालाल बिंद आदि रहे।