फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशक पर कसा शिकंजा, संविदा जानी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ऊंज थानाक्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा से छेड़खानी में फंसे अनुदेशक अमित कुमार तिवारी की मुश्किलें बढ़ने लगी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच करने का निर्देश डीघ खंड शिक्षा अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व वजीफा दिलाने के बहाने अनुदेशक अमित कुमार ने विद्यालय परिसर में ही छात्रा के साथ छेड़खानी किया था। मामला शुक्रवार को उस दौरान सामने आया जब छात्रा के पिता थाने में शिकायत करने पहुंचे। मुकदमा दर्ज होने से पूर्व ही आरोपी अनुदेशक गांव से फरार हो गया। पुलिस ने पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। शनिवार को बीएसए अमित कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी डीघ रविंद्र शुक्ला को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बीएसए ने कहा कि सरकारी कर्मचारी न होने से उक्त प्रकरण में अनुदेशक की संविदा समाप्त की जाएगी। एफआईआर कापी और जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की माने तो आरोपी अनुदेशक विभागीय कार्रवाई एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय की शरण में पहुंच गया है। अब देखना है कि पुलिस उसे बचने में सहयोग करती है या गिरफ्तारी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें