भदोही। सपा के नेतृत्व में विभिन्न दलों और संगठनों ने अहमदगंज गजिया के रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को आरपार की लड़ाई का एलान किया। पूर्व विधायक जाहिद बेग के साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के लोग, छात्र, किसान और अधिवक्ता 11 बजे तहसील पहुंचे और एसडीएम यमुनाधर चौहान को डीआरएम उत्तर रेलवे और डीएम को संबोधित पत्रक देकर नौ दिसंबर तक निर्णय लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर 10 दिसंबर को वृहद आंदोलन किया जाएगा।
आंदोलन में कांग्रेस, माकपा, भाकपा, किसान सभा, आप पार्टी, भारतीय कल्याण समिति आदि ने समर्थन का एलान करते हुए पूर्व विधायक के साथ तहसील पहुंचे और एसडीएम से भेेंट की। इस दौरान एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए अतिशीघ्र आरओबी निर्माण पूरा कराने की मांग की। उन्हें बताया गया कि गत दिनों रेलवे फाटक पर जाम में फसकर एंबुलेंस सवार मरीज की मौत हो गई थी। पत्रक देने वालों में हाजी शाहिद हुसैन, प्रदीप यादव, पूर्व प्रमुख विकास यादव, हसनैन अंसारी, शोभनाथ यादव, अलीशेर खां, फूलचंद्र यादव, इंद्रदेव पाल, मुशीर इकबाल, जगन्नानाथ मौर्य, इजहार खां, मनोज गुप्ता, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, महेंद्रनाथ बिंद, कमर मलिक, संतोष यादव, अख्तर खां, गुलाम संजरी, प्रेम प्रकाश, दीपनरायण भारती, राजकुमार यादव, मनोज यादव, रामराज यादव, सैयद एखलाख, रूमान सिद्दीकी, जफर अंसारी, बाबू अंसारी, उमेश बिंद, अकबर अंसारी, धर्मेंद्र मिश्र, रामयज्ञ पाल, सोहन पाल, काशीनाथ पाल, टोनी मंसूूूूरी, ह्रदयनरायण प्रजापति, विराट यादव, प्रमोद यादव, चंदन यादव, दीनानाथ यादव, जमील अंसारी, मुन्ना खा, रिंकू यादव आदि शामिल रहे।