गोपीगंज। नगर के अंजही मोहाल स्थित कबूतर नाथ मंदिर के पास रविवार को शार्ट सर्किट से घर और दुकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी और दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अंजही मोहाल निवासी राजकुमार घर के पास लाई चूरा की दुकान लगाते हैं। रविवार को अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से उनके घर और दुुकान में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते उनका घर और दुकान आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने बिजली कटवाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग को नियंत्रित किया गया। जब तक आग बुझी तब तक 50 हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। गोपीगंज पुलिस ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया।