फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहक लोकनृत्य से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। नगर स्थित टेंडर हार्ट्स इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पं. माहेश्वरपति त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश शाह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने जीवन में निखार लाते हैं। साथ ही समाज में एक अमिट छाप छोड़ते हैं। केजी ग्रुप के बच्चों ने गीत दूम-दूम चिकी-चिकी... पर थिरक सबका मन मोह लिया। कक्षा दो और तीन के बच्चों ने मनोहारी पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दीर्घा में बैठे अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मणिपुरी, राजस्थानी लोकनृत्य पेश किए। आठवीं और दसवीं के बच्चों ने मार्शल आर्ट का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका गंगा अवतरण रहा। इसमें बच्चों ने नृत्य के माध्यम से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की गाथा का सजीव प्रस्तुतीकरण किया। पांचवीं से सातवीं तक के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम गीत पर सराहनीय प्रस्तुति की। गौरव, ऋषि, नैंसी, दीपिका, हेमा, उत्कर्ष, संचिता, विष्णुप्रिया समेत कई बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रबंधक निदेशक कीर्तन कोकिला बरनवाल ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एसपी विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन रूबी बरनवाल ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र बरनवाल, अश्वनी, आदर्श, पूर्णिमा, पीयूष, शालिनी, डॉ. आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें