फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो प्रतियोगिता का सेमिफाइनल और फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। द्वितीय जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय और जीबी पंत कॉलेज एवं स्टेडियम रेड और भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर के बीच बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। जिला स्टेेडियम मूंसीलाटपुर में सेमीफाइनल के बाद फाइनल भी खेला जाएगा। मंगलवार कोभाजपा के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से सेहत और सौहार्द दोनों बेहतर होते हैं। उधर, प्रथम दिन दयावंती पुंज सीतामढ़ी ने उद्घाटन मैच में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर को 12-11 से हराया। बालिकाओं में जीबी पंत कालेज ने सेंट थॉमस स्कूल को करीबी मैच में शिकस्त दी। निर्णायक अनु रुद्ध सिंह, शिवम राय, अंतेश मिश्रा और स्वतंत्र प्रताप ने बताया कि बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय और जीबी पंत कालेज के बीच और स्टेडियम रेड और भारतीय इंटर कालेज परसीपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के बाद विजेताओं के बीच फाइनल खेला जाएगा। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, राजकमल, नागेश्वर, संजय सिंह, साधना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें