फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत में छिपा है सभी वेदों का सार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना के रइयापुर गांव में चल रहे संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन प्रभुकथा का रसपान कराते हुए कथावाचक आचार्य पंडित अभिषेक कृष्णं ने कहा कि श्रीमद्भागवत अत्यंत गोपनीय रहस्यात्मक पुराण है। भगवत स्वरूप का अनुभव कराने वाला और समस्त वेदों का सार है। कहा भागवत वैष्णवों का परम धन है। भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उनका गलियों में विचरण करना, घुटनों के बल चलना और माखन की चोरी कर उसे खाना समेत अन्य लीलाएं बरबस ही मनमोह लेती हैं। मौके पर यज्ञ नारायण मिश्रा, ललिता मिश्रा त्रियुगनारायण मिश्रा, कल्लू मिश्रा, श्यामधर मिश्रा, बंश नारायण मिश्रा, राजधर मिश्रा, बेचूलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें