भदोही। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शनिवार को जलालपुर में हुई। इसमें केंद्र सरकार की आवास, शौचालय निर्माण और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा आदि योजनाओं का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के गरीबों को घर, शौचालय और इलाज की सुविधा सरकार दे रही है। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सरवर सिद्दीकी ने कहा कि विपक्ष की सरकारों में योजनाओं में जातिगत भेदभाव होता था, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा संचालित इन योजनाओं में अल्पसंख्यकों को भी बढ़चढ़ कर लाभ मिल रहा है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में अच्छा संदेश जा रहा है। भदोही जनपद में ही सैकड़ों अल्पसंख्यकों के घर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि आयुष्मान भारत योजना में चाहे कोई किसी वर्ग का हो, अस्पतालों में जाकर अपना और अपने परिवार का नि:शुल्क उपचार करा सकता है। इससे करोड़ों गरीब परिवारों को बड़ा सहारा मिला है। बैठक में शाहबान मंसूरी, मो. याकूब, मो.अली सिद्दीकी, मुमताज अंसारी, नईम अंसारी, इजहार, नन्हें, खुर्शीद आदि मौजूद रहे।