ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय ज्ञानपुर में हुई। इसमें सातवें वेतन आयोग के आधार पर गत वर्ष के वेतन का भुगतान कराने की मांग हुई। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित पत्रक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जिला महामंत्री तेज बहादुर पाल ने हापुड़, बस्ती, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर, कौशांबी, आगरा समेत अन्य जनपद में अवकाश के दिन कार्य कराने पर प्रतिकर अवकाश देने की मांग की। वहीं उन्होंने मांग की की सातवें वेतन आयोग के आधार पर 2016 के बचे वेतन का भुगतान किया जाए। इस मौके पर कमलेश शुक्ला, विनोद बिंद, मानिक चंद्र रमेश चंद्र, अरविंद, विमल कुमार, आरएन पाल आदि मौजूद रहे।