ज्ञानपुर। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक भूमिका प्रधानाचार्या प्रियंका, रामप्रताप सिंह, स्वाति वर्मा, प्रतिभा शुक्ला, किरण सिंह, सरोज पांडेय ने निभाई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वीएन जीआईसी के संदीप मिश्र और द्वितीय स्थान एमए समछ इंटर कॉलेज के सचिन गुप्ता को मिला। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता मेें जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की नूरी को प्रथम स्थान और श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज की महिमा चौहान को दूसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्या ने विजेताओं की सराहना करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सुझाव दिया।